बांधवगढ़: उमरिया शहपुरा रोड में मनु ढाबा के पास ट्रक की ठोकर से भूरा एवं सिया बाई की हुई मौत, मर्ग दर्ज
उमरिया शहपुरा सड़क मार्ग पर तेज एवं अनियंत्रित रफ्तार ट्रक क्रमांक UP-83 DT-1355 की ठोकर से ग्राम तामन्नारा निवासी भूरा सिंह एवं सिया बाई सिंह की मौत हो गई। जिस पर उमरिया कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 474/24 के तहत मर्ग दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक BL सिंह थाना कोतवाली उमरिया द्वारा की जा रही है।