झलकारी बाई मोहल्ले में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर पंचायत में आउटसोर्स पर तैनात दलित सफाईकर्मी रवि के साथ दबंग पुष्पेंद्र साहू ने जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। पीड़ित की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी छत पर चढ़ गया और पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंके। यही नहीं, एक पुलिसकर्मी पर जूता भी फेंका गया।