बांसवाड़ा: तलवाड़ा बस स्टेशन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा का स्वागत किया गया
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा के डूंगरपुर–बांसवाड़ा प्रवास के दौरान गुरुवार दोपहर 2:30 बजे को बांसवाड़ा आगमन पर तलवाड़ा भाजपा मंडल के तत्वावधान मे तलवाड़ा बस स्टेशन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत पंड्या, महामंत्री मयंक सोनी, मंडल मंत्री विनोद यादव, बंसीलाल रेबारी सुरपुर ,आदि मौजूद रहे।