बाड़मेर: सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ थार महोत्सव का समापन, महाबार के मखमली धोरों में जमी सुरों की महफिल
Barmer, Barmer | Oct 9, 2025 जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय थार महोत्सव का समापन गुरूवार रात 10:00 बजे महाबार के मखमली रेगिस्तानी धोरों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में कई ख्यातिनाम राजस्थानी लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों और लोक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।