मुज़फ्फरनगर: मीना बाजार में बुर्काधारी महिला गैंग का आतंक, ज्वेलरी बॉक्स समेत हजारों का माल साफ, 2 दुकानों को बनाया निशाना
मीना बाजार में बुर्काधारी महिला चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है। दिनदहाड़े चार महिलाओं ने अमृत ब्यूटी पैलेस और भावनेश संस दुकानों को निशाना बनाकर हजारों का सामान चोरी कर लिया। ज्वेलरी का पूरा बॉक्स, झुमके और कई कीमती आइटम गायब हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें एक महिला सरगना के इशारे पर चोरी करती दिख रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।