विदिशा नगर: बुद्ध पूर्णिमा पर हठयोग और अग्नितप से शांति की कामना की गई
विदिशा के बड़े बाजार में रहने वाले विनोद छीपा ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अनोखा हठयोग किया। उन्होंने चारों ओर लकड़ी और उपलों की अग्नि जलाकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे सवा घंटे तक तप किया।विनोद छीपा पिछले 26 वर्षों से अपने गुरु के निर्देश पर विशेष तिथियों पर यह साधना करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि वे देश-दुनिया की शांति और कल्याण की कामना से यह हठयोग करते हैं।