फारबिसगंज: सिमराहा में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के सिमराहा में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल व्यक्ति सिमराहा निवासी सद्दाम बताए जा रहे हैं.