कांके: रेडिसन बलू होटल में टीबी मुक्त भारत विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
Kanke, Ranchi | Jun 11, 2026 रेडिसन बलू होटल में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे टीबी मुक्त भारत विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में अभी भी छह हजार से अधिक टीबी मरीज हैं और लोगों द्वारा बीमारी छिपाए जाने के कारण राज्य को टीबी मुक्त बनाना चुनौतीपूर्ण है