ग्वालियर गिर्द: दो पक्षों में कहासुनी के बाद सड़क पर चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल
शहर के हॉस्पिटल रोड माधव डिस्पेंसरी के पास गुरुवार रात 8:00 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। दरअसल पहले तो किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई इस बीच सड़क पर जमकर लात घुसे चलने लगे। सड़क पर गुजर रहे लोगों में किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है।