सिकरौल थाना क्षेत्र के भखवां गांव में बुधवार को फसल काटने के दौरान हुई खूनी वारदात ने 35 साल पूर्व हुई हत्या की याद ताजा कर दिया। जमीन विवाद को लेकर दोनों पट्टिदारों के बीच दशकों से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर वर्ष 1991 में काशी नाथ चौबे की हत्या कर दी गई थी।इस बीच 12 बीघे विवादित जमीन को लेकर न्यायालय में चल रहे मुकदमा का फैसला मृतक के पक्ष में आया है।