बरेली: रेलवे भूमि से अवैध कब्जा हटाने का अभियान शुरू, ईटपजाया चौराहे से इज्जतनगर स्टेशन तक की गई कार्रवाई
बरेली में रेलवे प्रशासन ने वर्षों से रेलवे की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। ईटपजाया चौराहे से इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तक चलने वाले इस अभियान में कबाड़, रेता-बजरी, सीमेंट व अन्य निर्माण सामग्री का अवैध भंडारण हटाया गया। नोटिस की अनदेखी के बाद यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सुरक्षा बल भी तैनात रहा।