बरेली: रिटायर दरोगा ने पुलिस पर जातिसूचक गालियां, मारपीट और गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए SSP से न्याय की गुहार लगाई
जनपद बरेली में एक रिटायर उपनिरीक्षक ने थाना सीबीगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेमनगर निवासी रिटायर्ड दरोगा नरेश सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 27 जनवरी 2026 को उनके और उनकी पुत्री के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर बदसलूकी और गुंडागर्दी की गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने लिखित रूप से दी थी।