बरेली: बरेली में दबंगों का आतंक, विकलांग दुकानदार पर जानलेवा हमला, परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश
बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के पश्चदेवरा डोहरिया नई बस्ती से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गरीब और विकलांग दुकानदार ने दो दबंग युवकों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और परिवार को झूठे मामलों में फंसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार वह नैनीताल रोड पर ग्राम पचदेवरा जोहरिया फाटक के पास गोल्डन मैरिज हॉल के बगल में पन्नी डालकर बी