डुमरी में ईद और रामनवमी को शांति-सौहार्द के साथ मनाने के लिए सोमवार को अपराह्न करीब 3.30 बजे अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में एसडीपीओ सुमित प्रसाद, सीओ,बीडीओ, प्रमुख उषा देवी, डुमरी,निमियाघाट, पीरटांड़,मधुबन आदि के पुलिस पदाधिकारी,धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और दोनों समुदायों के लोग उपस्थित रहे।