पीरटांड: सावन पूर्णिमा पर बराकर धाम सहित कई शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दिनभर हुआ जलाभिषेक
सावन पूर्णिमा पर पीरटांड़ के बराकर धाम समेत विभिन्न शिवालयों में शनिवार सुबह 5 बजे से दिन भर आस्था का सैलाब उमड़ता रहा।सावन पूर्णिमा को ले विभिन्न शिवालयों में शनिवार को काफी भीड़ रही।बराकर धाम के अलावा पालगंज,मधुबन,खुखरा, चिरकी हरलाडीह सहित अन्य गांवों में पूर्णिमा पर कई अनुष्ठान हुए।