किशनगढ़ बास: खैरथल, तिजारा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 622 लोगों का अपने घर का सपना हुआ पूरा
Kishangarhbas, Alwar | Apr 10, 2026
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने शुक्रवार सुबह 8:00 बजे बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत खैरतल तिजारा जिले में वर्ष 2024– 25 में 574 लोगों के अपने घर का सपना पूरा हुआ। तथा 612 लोगों के घरों का कार्य चालू है। इसी प्रकार 2025– 26 में 48 लोगों के घरों का कार्य पूरा होकर 427 लोगों के घरों का कार्य प्रगतिरत है।