शाहजहांपुर: 5 लाख ऑनलाइन गेम में हारकर बना 'फर्जी लुटेरा', खुद ही रची लूट की कहानी, पुलिस ने खोला राज—दो गिरफ्तार
शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि अमित नाम के युवक ने खुद ही लूट की झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह किया था।28 अप्रैल को आरोपी ने डायल-112 पर फोन कर बंधक बनाकर लूट की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस, साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।