प्रतापगढ़: निर्जला एकादशी पर श्री घाटीवाले बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का सैलाब, किए दर्शन
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी स्थित श्री घाटीवाले बालाजी महाराज मंदिर में निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित विशेष आम मनोरथ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में 5 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन कर धर्म लाभ लिया। श्री घाटीवाले बालाजी पर्यावरण विकास एवं सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष आम मनोरथ में बालाजी महाराज के दरबार को हजारों आमों से भव्