मुरैना नगर: एसएस कॉलोनी में मजदूरी मांगने पर हमले का आरोप, ₹8 हजार के लिए ठेकेदार ने कारीगर पर सरिया से किया वार, इलाज जारी
मुरैना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एसएस कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय शशि जाटव ने ठेकेदार वीरसिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है। शशि के अनुसार उसने 800 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से 10 दिन काम किया और 8 हजार रुपए लेने गया था।आरोप है कि पैसे मांगने पर ठेकेदार ने विवाद कर सिर पर सरिया से वार कर दिया,जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल में इलाज कराया और जांच शुरू की।