डिंडौरी जिला अस्पताल से रेफर मरीज की रास्ते में ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई जिसको लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्यवाही की मांग करते हुए गुरुवार दोपहर 2:00 बजे सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। मरीज की परिजन लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया ।