मुरैना नगर: उत्तमपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 13वीं बटालियन के आरक्षक की मौत, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
मुरैना शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के उत्तमपुरा में 55 वर्षीय आरक्षक भारत जाटव की आज संदिग्ध हालात में मौत हो गई।वे ग्वालियर की 13वीं बटालियन में पदस्थ थे और शादी में शामिल होने घर आएहुए थे। बीती देर रात तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। पुलिस ने आज दोपहर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया, कारण रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।