लालगंज: सांगीपुर पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया
सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे बक्शी राजमतीपुर निवासी राम कुमार वर्मा पुत्र पंचम लाल ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती अटठाईस फरवरी को दोपहर दो बजे उसकी पन्द्रह वर्षीया बेटी घर से निकली। पीड़ित के मुताबिक देर शाम तक उसकी बेटी घर वापस नही आयी तब परिजन परेशान हो गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम 6:00 बजे अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।