सहारनपुर: हिंदू जागरण मंच ने संसद में भगवा वस्त्र पहनकर प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की
सहारनपुर के शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में शनिवार को हिंदू जागरण मंच महानगर व जिला इकाई की बैठक हुई। बैठक में संगठन के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने संसद परिसर में कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर किए गए प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भगवा सनातन संस्कृति और आस्था का पवित्र प्रतीक है।