भुसावर: पथैना में विशाल कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम
भुसावर उपखंड के पथैना गांव स्थित शार्दुल स्टेडियम में बाबा धीरज सिंह की स्मृति में विशाल कुश्ती दंगल आयोजित हुआ। ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष होने वाले इस दंगल में स्थानीय और दूरदराज से आए पहलवानों ने दमदार मुकाबले किए। शुरुआत बच्चों की कुश्तियों से हुई, इसके बाद बड़े पहलवानों के बीच कई रोमांचक दंगल हुआ।