गाज़ीपुर: डीपीआरओ का सफाईकर्मियों को फरमान, तय ड्यूटी छोड़ कहीं और मिले तो होगी कार्रवाई, सफाईकर्मियों में मचा हड़कंप
गाजीपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शासन के आदेशानुसार प्रत्येक विकासखंड से केवल दो और जिला मुख्यालय पर चार सफाई कर्मियों की ही तैनाती की गई है।निर्धारित स्थल के अलावा किसी अन्य स्थान पर कार्य करते पाए जाने पर संबंधित सफाईकर्मी...