शिवपुरी नगर: शिवपुरी: माधव टाइगर रिजर्व में गर्मी से बेहाल तेंदुआ पेड़ की छांव में 'चिल' करता दिखा, वीडियो वायरल
शिवपुरी में इन दिनों भीषण गर्मी का सितम जारी है। गर्मी और चिलचिलाती धूप से न केवल इंसान, बल्कि वन्यजीव भी बेहाल हैं। हाल ही में माधव टाइगर रिजर्व का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तेंदुआ जंगल में सूखे पेड़ और झाड़ियों के बीच छांव में आराम करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह नजारा उस वक्त देखने को मिला जब पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले रहे थे।