कटघोरा: तेज रफ्तार ट्रेलर की बाइक से भिड़ंत, 45 साल के व्यक्ति की मौत, मचा कोहराम
कोरबा में भीमसेनिया जंगल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान 45 वर्षीय लोंगदास के रूप में हुई है।