राजातालाब: रामेश्वर में स्कूल चलो अभियान के तहत आयोजित की गई रैली
रामेश्वर में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली आयोजित सेवापुरी ब्लॉक में सोमवार सुबह लगभग 9.30 बजे 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक रैली का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों में नामांकित करने के लिए प्रेरित करना था। यह रैली ग्राम पंचायत रामेश्वर से लच्छीपुर तक निकाली गई।