बहराइच: जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में 105 अभ्यर्थियों का चयन किया गया
जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित एकदिवसीय रोजगार मेले में 105 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सेवा योजना अधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार शाम को बताया कि रोजगार मेले में आए हुए ऐसे अभ्यर्थी जिनका रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण नहीं है। उन्हें पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया है।