देवसर: बरगवां पुलिस ने 'हम होंगे कामयाब' अभियान के तहत ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों को जागरूक किया
पुलिस मुख्यालय के मंशा अनुसार जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान हम होंगे कामयाबÓ अब अपने अंतिम चरण में है। अत: इसके तहत सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन पर जिले भर के पुलिस द्वारा स्कूलों समेत अन्य जगहों में पहुंचकर जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं।