लगभग डेढ़ महीने चले एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण कार्य समाप्त होने के बाद मंगलवार को मतदाता सूची का अंतरिम प्रकाशन किया गया। दोपहर 3 बजे कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल गुप्ता उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनुभा जैन, एडीएम अनिल डामोर ने सर्वे के दौरान सामने आई जानकारी से पत्रकारों को अवगत कराया, बताया गया कि करीब 68000 मतदाता विदिशा जिले भर से विलोपित किए गए हैं