बिशुनपुरा: सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में गई जान
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सरांग गांव में सर्पदंश से 60 वर्षीय मुद्रिका बैठा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर शाम मुद्रिका बैठा अपने घर में मौजूद थे, इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप डसने के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे। इस दौरान उनकी मौत हो गई। आज शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।