मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में आठ दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
माननीय राज्यपाल-सह- कुलाधिपति, बिहार सचिवालय के दिशा निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में आठ दिवसीय (28 अगस्त से 4 सितंबर तक) खेल प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कॉलेज के बर्सर एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. जमशेद आलम के संरक्षण में किया गया।
डॉ. जमशेद आलम ने सभी खेल प्रतिभागियों, विजेता एवं उपविजेता प्राप्त खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल से अनुशासन एवं विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की भावना जागृत होती है। मुख्य अतिथि उपमहापौर श्रीमति नाज़िया हसन ने कहा कि खेल जीवन को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण है, जब मैं बच्चियों को खेलते देखती हूं तो उसमें अपने बचपन को अनुभव करती हूं। मैं चाहती हूं कि मिल्लत कॉलेज के बच्चे खेल के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में सफलता के परचम लहराएं।
उर्दू विभाग के वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ. शाहनवाज आलम ने कहा कि खेल प्रतियोगिता ही एक ऐसा अवसर होता है जहां खेल में सफल एवं विफल प्रतियोगी गले लगते हैं तथा यह संदेश देते हैं कि जीत और हार खेल का एक हिस्सा है इसलिए आपसी कटुता नहीं होना चाहिए। मैथिली विभाग की विभागाध्यक्ष वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनीता झा ने कहा कि खेल सभी विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन एवं एकता की भावना जागृत करता है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कीर्ति चौरसिया ने सभी खेल प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप यदि कोई भी खेल खेलते हैं तो कई बीमारियों से दूर रहते हैं। इसलिए हम सभी को किसी न किसी खेल में भागीदारी लेना चाहिए।
कॉलेज के खेल पदाधिकारी डॉ. सुभाष कुमार ने कहा कि मिल्लत कॉलेज के सभी खेलों के प्रतिभागी ऊर्जावान एवं खेल के प्रति निष्ठावान हैं। वे खेल के माध्यम से मिल्लत कॉलेज एवं अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करेंगे। मंच संचालन दर्शनशास्त्र विभाग की डॉ. सोनी शर्मा ने किया। खेल सहायक श्री चंदू कुमार पंडित ने इस कार्यक्रम के आयोजन में अहम भूमिका निभाई।
सर्वप्रथम कबड्डी पुरुष वर्ग के विजेता टीम को गोल्डेन ट्राॅफी से पुरस्कृत किया गया। कबड्डी महिला वर्ग के विजेता टीम को गोल्डेन ट्राॅफी से पुरस्कृत किया गया। खो-खो महिला वर्ग के विजेता टीम को गोल्डेन ट्राॅफी से सम्मानित किया गया। खो-खो पुरुष वर्ग के विजेता टीम को गोल्डेन ट्राॅफी से सम्मानित किया गया। क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के विजेता टीम को गोल्डेन ट्राॅफी से सम्मानित किया गया। चार सौ मीटर दौड़ के महिला वर्ग में विजयी प्रतिभागी को गोल्डेन मेडल से सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता के विजयी एवं अन्य खेलों में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।
उक्त खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अब्दुर राफे, हिंदी विभाग के डॉ. मुन्ना साह, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. विजय शंकर पंडित, डॉ. अमृता प्रियदर्शिनी, डॉ. अतहर सादिक, डॉ. निशा कुमारी, डॉ. बासरा बरकाब, डॉ. शगुफ्ता निगार, डॉ. पूजा कुमारी सभी ने खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मी एवं विद्यार्थीयों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।