फतेेहपुर: फतेहपुर में मोदी के नाम महाहवन: सबसे लंबे समय तक पीएम रहने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा
बाराबंकी के फतेहपुर में एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री बनने का। नगर स्थित प्राचीन मिठी माता मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हवन-पूजन और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया।