पिछोर: पिछोर थाना पुलिस ने बस स्टैंड पर विवाद कर शांति भंग करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पिछोर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बस स्टैंड पर आपस में झगड़कर शांति भंग कर रहे चार युवकों को किया गिरफ्तार, इस्तगासा क्रमांक 37/26 से 40/26 धारा170,135,126 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।बाउंड ओवर की कार्रवाई के लिए तहसीलदार पिछोर के समक्ष पेश किया,जहां से जेल वारंट जारी होने पर सभी को आज शनिवार शाम 5:00 बजे उप जेल पिछोर भेज दिया गया।