जानसठ: जानसठ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव मुझेड़ा में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन का बुलडोजर गरजा
जानसठ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव मुझेड़ा मे रविवार शाम 5:00 के आसपास उस समय बड़ी कार्यवाही की गई, जब राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अवैध पर प्रसाशन का बुलडोजर चलाया गया, बताया जा रहा है की गाँव के दबँग लोग यहाँ पर कब्रिस्तान के पास अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर रहे थे जिस पर शिकायत सूचना के आधार पर प्रसाशन ने कार्यवाही की।