जानसठ: मीरापुर पुलिस ने मारपीट के प्रकरण में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मीरापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार शाम 4:00 के आसपास मारपीट प्रकरण मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत मीरपुर पुलिस ने क्षेत्र के हाइवे मार्ग से आरोपी इकराम को गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया।