बीना: बारिश में गड्ढों का कहर, राय नगर कॉलोनी में नल जल योजना बन रही आफत
#jansamasya
Bina, Sagar | Jul 10, 2026 बारिश का मौसम राहत देने आया था, लेकिन राय नगर कॉलोनी के लोगों के लिए ये आफत बन गया है। नगर पालिका की नल जल योजना के नाम पर ठेकेदार नगरीय क्षेत्र में जगह-जगह गड्ढे खोद रहे हैं। गर्मी के मौसम में जब काम करना आसान था, तब कोई हरकत नहीं हुई। अब बारिश शुरू होते ही काम तेज हो गया है। नतीजा? पूरा इलाका कीचड़ का दलदल बन गया।