रोहिणी: दिल्ली के विजय विहार में पुलिस हेड कॉन्स्टेबल पर हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी
दिल्ली के विजय विहार में तैनात हेड कॉन्स्टेबल को बदमाशों ने बेसबॉल बैट और डंडों से बुरी तरह पीटा। आरोपियों में आरिफ, भूरा और नवासा समेत छह-सात युवक शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की पूरी फुटेज सीसीटीवी में कैद है।