कुमारखंड: टिकुलिया वार्ड 10 में सेंट्रल बैंक जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलजमाव से राहगीरों को हुई परेशानी
मधेपुरा जिले कुमारखंड प्रखंड के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा टिकुलिया जाने वाली पक्की सड़क पर जलजमाव की समस्या हल्की बारिश के बाद उत्पन्न हो जाती है। जिससे बैंक आने जाने वाले सैकड़ों ग्राहकों और स्थानीय ग्रामीणों और बैंक कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।