सरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को करीब 12 घंटे तकपानी की आपूर्ति बंद रही जब इसको लेकर बुधवार दिन के 4:00 बजे अस्पताल में जाकर इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि शौचालय की स्थिति बत से बदतर हो गई है पानी की वजह से साफ सफाई बंद है सफाई कर्मी ने बंद जुबान में कहा कि पानी नहीं है इसलिए सफाई नहीं किए हैं अस्पताल प्रशासन का घोर लापरवाही सामने आया है।