नवादा: ट्रांसफार्मर में भीषण आग, इंदिरा चौक में मचा हड़कंप,भीड़ भरे इलाके में अचानक लगी आग, लोगों में अफरा-तफरी
Nawada, Nawada | May 24, 2026 नवादा नगर के इंदिरा चौक के पास शनिवार को एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। घटना के समय इलाका काफी भीड़ भरा था जिससे देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।आग लगते ही लोग इधर-उधर भागने लगे।