पट्टी: पट्टी कस्बे में स्टेट बैंक के सामने दो बाइक आमने सामने टकराई दोनों चालक घायल
पट्टी कस्बे में स्टेट बैंक के सामने सोमवार के दोपहर करीब 12 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक चालक को चोट आई है। जानकारी के अनुसार डाही गांव निवासी शिवम यादव किसी काम से पट्टी बाजार आया था। जहां उसकी गाड़ी की हवा निकल रही थी। इस दौरान वह अपनी गाड़ी का पंचर बनवाने मैकेनिक के पास जा रहा था। सामने से आ रहे चाट व्यवसाई संजय की बाइक शिवम