गरीब महिला की पुकार पर डब्बू सिंह का बड़ा कदम, 24 घंटे में शुरू हुआ शौचालय निर्माण
हरचंदपुर ब्लॉक के रहवां गांव में एक गरीब महिला ने अपने मानसिक रूप से बीमार बेटे की परेशानी बताते हुए शौचालय बनवाने की गुहार लगाई। मामला पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता का इंतजार किए अपने निजी खर्च से शौचालय निर्माण कराने का निर्णय लिया। महिला की फरियाद के महज 24 घंटे के भीतर निर्माण कार्य शुरू हो गया। डब्बू सिंह की इस पहल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।
#voicebharat24 #viralreelsシ #viralreels #facebookreels #reelschallenge रायबरेली reels Harchandpur RakeshSingh DineshPratapSingh