प्रतापगंज: बिहार के डीजीपी के निर्देश पर प्रतापगंज थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया
थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में प्रतापगंज–सुखानगर मुख्य सड़क पर पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान दर्जनों दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई