पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना क्षेत्र के मौना में सड़क दुर्घटना, मोटरसाइकिल सवार घायल, अस्पताल में भर्ती
बेलसर थाना क्षेत्र के मौना में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार की संध्या करीब 6:00 बजे हरौली निवासी अजय कुमार जो मुजफ्फरपुर के तरफ से लालगंज की तरफ आ रहा था तभी मौना चौक के समीप मोटरसाइकिल के सामने अचानक जंगली जानवर के आ जाने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया जिससे गिरकर वह घायल हो गया।