बीसलपुर: दुराचार की नीयत से बच्ची को गैर समुदाय के युवकों ने पकड़ा, हिंदू संगठन ने बीसलपुर कोतवाली में कराया मुकदमा दर्ज
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली बच्ची घर से बाजार आवश्यक सामान लेने के लिए बाजार गई थी रास्ते में लौटते समय गैर समुदाय के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में दुराचार करने की नीयत से ले जाने लगे इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया घटना की प्राथमिकी बच्ची की मां ने कोतवाली में पंजीकृत कराई है।