हाटा: पगारा गांव में बस की चपेट में आने से पैदल चल रहा शख्स गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
हाटा कोतवाली क्षेत्र के पगारा गांव निवासी सबलू यादव पैदल अपने घर से जा रहा था की पीछे से आ रही बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।