बस्ती: सांसद जगदंबिका पाल ने मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर ममता सरकार पर साधा निशाना
Basti, Basti | Apr 14, 2025 बस्ती पहुंचे जेपीसी के अध्यक्ष व बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर कहा कि मुर्शिदाबाद की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आज हिन्दू लोग वहां से पलायन कर रहे हैं। जिस तरीके से वहां पुलिस के सामने भीड़ ने घुस करके एक हिंदू के घर में पिता पुत्र की हत्या किया, 16 पुलिस वालों को घायल किया। उसके बाद भी राज्य की सरकार कोई सख्त कदम नहीं उठा रही।