इंदौर: कलेक्टर कार्यालय में भिक्षु मुक्त शहर बनाने को लेकर हुई समीक्षा बैठक, CCTV के माध्यम से भिक्षुओं पर रखी जा रही है नजर
Indore, Indore | Jun 21, 2024 इंदौर शहर को भिक्षुमुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब इस अभियान में तकनीक की सहायता भी ली जा रही है। जिसमें कंट्रोल सेंटर में तैनात कर्मचारी सीसीटीवी के माध्यम से भिक्षुओं की मॉनीटरिंग कर, संबंधित टीम को सूचित कर रहे है। वही कलेक्टर आशीष सिंह ने भी इस व्यवस्था की सराहना की और इसे जारी रखने की बात कही।